अमृतसर में घल्लूघारा दिवस को लेकर सुरक्षा सख्त: 4000 पुलिसकर्मी तैनात, 66 हाईटेक नाके बनाए, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं – Amritsar News

अमृतसर में घल्लूघारा दिवस को लेकर सुरक्षा सख्त:  4000 पुलिसकर्मी तैनात, 66 हाईटेक नाके बनाए, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं – Amritsar News




6 जून को होने वाले घल्लूघारा दिवस के मद्देनजर अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शहर की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक मर्यादा को बनाए रखना है, ताकि संगत बिना किसी बाधा के और शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सके। गोल्डन टेंपल और संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी धार्मिक परिसर की मर्यादा का सम्मान करते हुए गोल्डन टेंपल (श्री हरमंदिर साहिब) और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही अमृतसर के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। पुलिस कमिश्नर ने खुद संभाली कमान, निकाला फ्लैग मार्च सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने स्वयं शहर में फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को शहर का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अभेद्य सुरक्षा: 66 हाईटेक नाके और 4000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती लगभग 4000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिटरी फोर्स) के जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल और पैरामिलिटरी फोर्स की 5 कंपनियां बुलाई गई हैं। शहर भर में 66 हाईटेक नाके स्थापित किए गए हैं, जहाँ आधुनिक उपकरणों की मदद से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *