फरीदकोट में चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार: खेतों में लगी ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे, कई गांवों में चोरी की वारदातों को कबूला – Faridkot News

फरीदकोट में चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:  खेतों में लगी ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे, कई गांवों में चोरी की वारदातों को कबूला – Faridkot News




फरीदकोट में थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने खेतों में लगी मोटरों और ट्रांसफार्मरों की चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव अराइयांवाला कलां निवासी गुरप्रीत सिंह और गांव संधवां निवासी सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों को गांव फिड्डे खुर्द के किसानों ने मोटर चोरी की ताक में काबू कर पुलिस को सौंपा है और पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव फिड्डे खुर्द निवासी किसान गुरधीर सिंह उर्फ धीरा एक दिन पहले वीरवार को अपने खेतों में देखा कि उसकी मोटर के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। जब उसने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने का प्रयास करने लगे। किसान ने अपने साथियों की मदद से उन्हें मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, चोरी की केबल तारें तथा अन्य सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पहले से केस दर्ज आरोपी पेशेवर चोर हैं और उनके खिलाफ पहले भी पांच केस दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हाल ही में फरीदकोट जिले के गांव पक्खी कलां, गोलेवाला तथा अन्य क्षेत्रों में खेतों से मोटर और ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। बता दें कि गांव पक्खी कलां में तो कुछ दिन लगभग 20 मोटरों ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ था जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यंग्यात्मक पोस्टर लगाकर चोरों से चोरी न करके करके अपना क्यूआर कोड देने की मांग की थी ताकि किसान उनको सीधे पैसे दे सके। गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान कर सामान बरामद किया जाएगा-डीएसपी इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की पहचान की जाएगी तथा पूर्व में की गई चोरी की वारदातों से संबंधित सामान भी बरामद किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *