अमृतसर में सीमा-पार से ड्रोन से आई हथियारों की खेप: असॉल्ट व AK-47 राइफल्स के साथ 1 हैंड ग्रेनेड बरामद, नेष्टा के दो युवक हिरासत में – Amritsar News

अमृतसर में सीमा-पार से ड्रोन से आई हथियारों की खेप:  असॉल्ट व AK-47 राइफल्स के साथ 1 हैंड ग्रेनेड बरामद, नेष्टा के दो युवक हिरासत में – Amritsar News




भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अटारी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नेष्टा में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की गई है। यह कार्रवाई अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा क्षेत्र में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में पहुंचाई गई हथियारों की खेप बरामद की गई। बरामद हथियारों में एक AK-47 दो M4 असॉल्ट राइफल और 1 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। जानकारी यह भी है कि इस मामले में सीमावर्ती क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार किसके लिए मंगवाए गए थे और इनके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस सूत्रों के अनुसार, हथियार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजे गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। थाना घरिंडा में इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है। हालांकि, अमृतसर देहात पुलिस की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामद हथियारों, गिरफ्तार किए गए युवकों और जांच के अन्य पहलुओं पर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस हथियारों की खेप के तार किन लोगों और किन नेटवर्कों से जुड़े हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *