पंजाब से नशा लेकर फतेहाबाद पहुंचे 2 तस्कर गिरफ्तार: सप्लाई करने से पहले एएनसी ने घेरा, भागने की कोशिश नाकाम; ऑल्टो कार जब्त – Fatehabad (Haryana) News

पंजाब से नशा लेकर फतेहाबाद पहुंचे 2 तस्कर गिरफ्तार:  सप्लाई करने से पहले एएनसी ने घेरा, भागने की कोशिश नाकाम; ऑल्टो कार जब्त – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) ने पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्करों को 10 किलो 985 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रतिया क्षेत्र की ढाणियों में नशे की खेप सप्लाई करने पहुंचे थे। मगर पुलिस ने पहले ही घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति ऑल्टो कार भी जब्त कर ली गई। एएनसी प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि एएसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम रतिया-टोहाना बाईपास क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब के जिला मानसा के बरेटा निवासी अजय कुमार और रोमि सिंह उर्फ रोमी सफेद रंग की ऑल्टो कार में डोडा पोस्त लेकर रतिया क्षेत्र की ढाणियों में सप्लाई देने आ रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी करके घेरा सूचना मिलते ही पुलिस ने ढाणी शेरगढ़ के कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार वहां पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। सीट पर रखे कट्‌टे से मिला डोडापोस्त तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 10 किलो 985 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और कार दोनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी), 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्कर कौन हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *