पठानकोट में वार्ड 46 में चुनावी नतीजों पर हंगामा: अकाली उम्मीदवार की हार से भड़के समर्थक, नेशनल हाईवे जाम; बोले- जानबूझकर हराया गया – Pathankot News
पठानकोट नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद वार्ड नंबर-46 में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अकाली दल की उम्मीदवार सोनिका की हार के बाद शुक्रवार को उनके समर्थकों ने पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनका उम्मीदवार पहले जीत चुका था, लेकिन बार-बार मतगणना कराए जाने के बाद उसे हरा दिया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके उम्मीदवार को जानबूझकर हराया गया है। हालांकि, अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर 2 घंटे बाद धरना उठा लिया गया। समर्थकों ने दोबारा चुनाव करवाने की रखी मांग प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोबारा चुनाव कराने की मांग की। उनका कहना था कि वार्ड नंबर 46 के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। नेशनल हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें नेशनल हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर 2 घंटे बाद धरना उठा लिया गया।
Source link

