लुधियाना में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग को किया किडनेप: मां के साथ मैगी लेने गई थी दुकान; ग्राउंड से किशोरी को लेकर भागा – Ludhiana News

लुधियाना में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग को किया किडनेप:  मां के साथ मैगी लेने गई थी दुकान; ग्राउंड से किशोरी को लेकर भागा – Ludhiana News



पंजाब के लुधियाना में बॉयफ्रेंड नाबालिग गर्लफ्रेंड को किडनेप कर दिया और उसे किसी अज्ञात जगह पर छुपाकर रखा है। बॉयफ्रेंड नाबालिग को सेंट थॉमस स्कूल के नजदीक ग्राउंड से अपने साथ लेकर गया। लड़की अपनी मां के साथ घर से मैगी लेने के लिए निकली थी। मां के साथ जाते-जाते नाबालिग अचानक अलग हो गई और वह सेंट थॉमस स्कूल के नजदीक ग्राउंड में पहुंच गई। बॉयफ्रेंड पहले से वहां था और उसने जैसे ही उसको देखा तो बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार ने बेटी को इधर-उधर ढूंढा तो उन्हें पता चला कि आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ लक्की उनकी बेटी को लेकर गया है। उसने बेटी को शादी का झांसा दिया और अब उसने उसे किसी अज्ञात जगह पर छुपाकर रखा है। पेरेंट्स ने थाना डिवीजन नंबर 3 में इस मामले की शिकायत दी। पुलिस नाबालिग की मां की शिकायत पर गगनदीप सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मैगी लेने निकली थी बेटी, फिर नहीं लौटी नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि 14 जुलाई शाम वो अपनी बेटी के साथ ईसा नगर के पास मैगी का सामान लेने गई थी। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान उसकी बेटी अचानक अलग हो गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो मां ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि गगनदीप सिंह उर्फ लक्की बेटी को भगाकर ले गया। सेंट थॉमस स्कूल के पास से ले गया साथ परिजनों को जांच में पता चला कि हरगोबिंद नगर का रहने वाला गगनदीप उर्फ लक्की उनकी बेटी को काफी समय से अपनी बातों में फंसा रहा था। हालांकि इस बारे में उन्हें पता नहीं था। उन्होंने कहा कि वारदात वाले दिन जब उनकी बेटी सेंट थॉमस स्कूल के ग्राउंड में पहुंची तो आरेापी वहां पहले से खड़ा था। उसने नाबालिगा को शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना 14 जुलाई शाम की है। तब से बेटी के साथ कोई संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि बेटी के पास फोन भी नहीं है। आरोपी का फोन भी तब से बंद है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 15 जुलाई 2026 को FIRदर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (S.I.) जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गगनदीप उर्फ लक्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 96 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *