लुधियाना में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए दोस्ती: फिर अश्लील हरकतें और ब्लैकमेलिंग ,युवती को गाड़ी में बुलाकर की छेड़छाड़, सोना और मोबाइल लूटा – Ludhiana News
लुधियाना में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए दोस्ती बढ़ाकर एक युवती को जाल में फंसाने,उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने और फिर जबरन लूटपाट करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना हैबोवाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जालंधर के रहने वाले एक युवक के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने यह कार्रवाई 29 मई 2026 को दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पबजी/ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते हुई थी दोस्ती हैबोवाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि कुछ समय पहले एक ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उसकी दोस्ती तरन कुमार नाम के युवक से हुई थी। तरन कुमार पंजाब के जालंधर जिले के पिंड गिल खांबड़ा का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और आरोपी तरन कुमार उसे मिलने के लिए लुधियाना आने लगा। गाड़ी में की अश्लील हरकतें, फेसबुक आईडी से चुराईं तस्वीरें पीड़िता का आरोप है कि आरोपी तरन कुमार जब भी लुधियाना आता तो उसे अपनी गाड़ी में बुलाकर बैठता था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें कीं और धोखे से उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें (फोटो) भी खींच लीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की फेसबुक आईडी से उसकी कुछ अन्य तस्वीरें भी चोरी छिपे निकाल लीं। इसके बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह इन तस्वीरों को किसी अनजान व्यक्ति के जरिए इंटरनेट पर एडिट (अश्लील) बनाकर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से पीड़िता सहम गई। चूहड़पुर रोड पर बुलाया, छेड़छाड़ कर लूटा सोने का ब्रेसलेट और फोन हद तो तब हो गई जब आरोपी ने ब्लैकमेलिंग के इरादे से पीड़िता को चूहड़पुर रोड (हैबोवाल) पर गाड़ी में मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता जब वहां पहुंची तो आरोपी ने गाड़ी के भीतर उसके गुप्त अंगों के साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ (छेड़-छाड़) की।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी तरन कुमार ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व हाथ में पहना हुआ सोने का ब्रेसलेट जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता को अंदेशा है कि आरोपी उसकी इज्जत उछालने के लिए उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हैबोवाल की इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी तरन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिसित पुलिस ने it Act की धारा 66-E (प्राइवेसी का उल्लंघन) और नए कानून BNS की धारा 75, 304, 351(2), और 62 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए जालंधर और अन्य ठिकानों पर पुलिस टीमें भेजी जा रही हैं, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
Source link

