बरनाला में महिंद्रा एजेंसी के पास सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार – Barnala News

बरनाला में महिंद्रा एजेंसी के पास सड़क हादसा:  वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार – Barnala News




बरनाला-रायकोट रोड पर महिंद्रा एजेंसी के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी टू बरनाला के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव महल कलां निवासी गुरप्रीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि उसका छोटा भाई कुलविंदर सिंह उर्फ भिंदर धनौला से अपने गांव महल कलां लौट रहा था। बरनाला के रायकोट रोड पर महिंद्रा एजेंसी के पास रायकोट की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अस्पताल में हुई मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि कुलविंदर सिंह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और मौके पर मौजूद अन्य लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, कुलविंदर सिंह अपने काम से धनौला गया हुआ था। थाना सिटी-2 बरनाला पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। जांच अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *