तलवार से पालतू कुत्ते को किया लहूलुहान, मालिक से भी मारपीट – Jalandhar News

तलवार से पालतू कुत्ते को किया लहूलुहान, मालिक से भी मारपीट – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर लद्देवाली से सटी लालेवाली कालोनी में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर पालतू कुत्ते और उसके मालिक पर हमला कर दिया। पीड़ित मनप्रीत सिंह ने अपने पड़ोसी तेजिंदर सिंह पर इस हमले का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मनप्रीत सिंह के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह सो रहे थे तो तेजिंदर सिंह अचानक हाथ में तेजधार हथियार लेकर उनके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने सबसे पहले उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब मनप्रीत अपने कुत्ते को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा वार कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का दावा है कि यह पूरी वारदात उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर हथियार लेकर घर के अंदर आता और हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के तुरंत बाद मनप्रीत सिंह शिकायत और सीसीटीवी फुटेज लेकर थाना सूर्या एन्क्लेव (रामामंडी) पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका यह भी कहना है कि जब वह थाने में थे, तब आरोपी करीब एक दर्जन युवकों के साथ थाने के बाहर मौजूद था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। इसके बाद पीड़ित ने फोन पर एसीपी सेंट्रल से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। मनप्रीत सिंह ने कहा है कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी तेजिंदर सिंह की होगी। उन्होंने निष्पक्ष जांच कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *