लुधियाना में नशा तस्करों का मंदिर पर हमला,VIDEO: सरेआम पिस्तौल लहराते और मंदिर पर पथराव करते दिखे,पुलिस जांच में जुटी – Ludhiana News
लुधियाना की ईडब्ल्यूएस (EWS) कॉलोनी में नशा तस्करों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उन्हें रोकने वालों पर सरेआम जानलेवा हमला किया जा रहा है।4 दिन पहले नशा बेचने से रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हथियारों से लैस 10-12 बदमाशों ने इलाके के मंदिर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मंदिर के गेट पर तलवारें चलाईं, जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और अंदर घुसकर शीशे तक तोड़ दीं। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश हाथों में तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस गुंडागर्दी और धार्मिक भावनाएं आहत होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों और मंदिर प्रेमियों ने देर रात थाना 7 के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट और धार्मिक बेअदबी का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजने की मांग की है। मोके की फोटो देखो … विवाद की जड़: ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में कुछ लोग कथित तौर पर नशा बेचने का काम कर रहे थे। वाल्मीकि समाज और स्थानीय मोहल्ला सुधार समिति के प्रधान व अन्य बुजुर्गों ने उन्हें इलाके का माहौल खराब करने और युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने से रोकने का प्रयास किया। बदमाशों का आतंक: नशा बेचने से रोके जाने पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने रंजिश रखते हुए हथियारों के साथ हमला कर दिया वीडियो में दिखी दहशत: सामने आए घटना के लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 10-12 बदमाश किस तरह बेखौफ होकर मुहले और मंदिर के बाहर ईंट-पत्थर (पथराव) चला रहे हैं। एक युवक के हाथ में पिस्तौल भी साफ नजर आ रही है, जबकि अन्य तलवारों से मंदिर के गेट पर हमला कर रहे हैं।पधारव में पानी की टेंकी तक टूट गई । मंदिर में तोड़फोड़: प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बदमाशों ने वाल्मीकि मंदिर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की, शीशे तोड़े और भगवान की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया, जिससे पूरे इलाके के लोगों की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा? थाने के बाहर धरना दे रहे वाल्मीकि समाज के लोगों ने मीडिया से बातचीत में अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है, और हम उसी मुहिम के तहत अपने इलाके को बचाना चाहते थे। हमने उन्हें साफ कहा था कि हमारे इलाके में नशा मत बेचो, हमारे बच्चे खराब हो रहे हैं। लेकिन उन्होंने हमारी एक न सुनी और उल्टे हमारे ऊपर ईंटें और चाकू-तलवारें चला दीं। उन्होंने किसी बुजुर्ग, बच्चे या महिला को नहीं बख्शा। सबसे ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि उन्होंने हमारे वाल्मीकि महाराज के मंदिर में घुसकर बेअदबी की है।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि विवाद होने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी थी, पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे,लेकिन आरोपियों पर जो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह अभी तक नहीं हुई है। इसी से हताश होकर इलाके के सभी बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपना घर छोड़कर रात के समय थाने के बाहर सड़क पर धरना देने को मजबूर हुए। वही पुलिस ने उन्हें आश्वश्न देकर धरना खत्म कराया और जल्द गिरफ़्तारी की बात कही ।
Source link

