बरनाला में वाहन की टक्कर से युवक की मौत: भाई के आंखों के सामने हुआ हादसा, दुकान से पैदल जा रहा था। आरोपी वाहन चालक फरार – Barnala News
बरनाला शहर में एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा हीरो एजेंसी के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल बरनाला और फिर बठिंडा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह हादसा मृतक के भाई के सामने ही हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। भाई का आरोप- लापरवाही से चलाते हुए वाहन ने मारी टक्कर बरनाला निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई भुपिंदर सिंह अपनी दुकान से पैदल घर जा रहा था। जब वह बरनाला स्थित हीरो एजेंसी के पास पहुंचे तो कचहरी चौक की ओर से आ रहे एक वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। विजय कुमार ने बताया कि यह हादसा उनकी आंखों के सामने हुआ। टक्कर लगने से भुपिंदर सिंह सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में एम्स बठिंडा रेफर, इलाज के दौरान मौत आसपास के लोगों की मदद से घायल भुपिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बठिंडा में इलाज के दौरान भुपिंदर सिंह की मृत्यु हो गई। सिटी-2 बरनाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
Source link

