बटाला-महिला ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या: 40 हजार रुपए के लालच में वारदात को दिया अंजाम; 5 आरोपी गिरफ्तार – Batala News

बटाला-महिला ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या:  40 हजार रुपए के लालच में वारदात को दिया अंजाम; 5 आरोपी गिरफ्तार – Batala News




गुरदासपुर जिले के बटाला में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर महज 40 हजार रुपये के लिए पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और वारदात में शामिल कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इस हत्याकांड का खुलासा डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने थाना सदर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले 13 मई को हाईवे पर एक कार में पिंका नामक व्यक्ति का शव मिला था। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना माना गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुला राज हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को संदेह हुआ कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस ने गहन जांच शुरू की, जिसमें तकनीकी साक्ष्य महत्वपूर्ण साबित हुए। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक पिंका की हत्या उसकी पत्नी रेखा ने ही करवाई थी। फोन डिटेल्स से अवैध संबंधों का चला पता डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि एसएचओ सदर बिक्रमजीत सिंह और उनकी टीम ने जब रेखा के फोन डिटेल्स खंगाले, तो पता चला कि उसके किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। रेखा ने अपने प्रेमी और तीन अन्य युवकों को पैसे का लालच देकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने अब इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *