लुधियाना में इमिग्रेशन कारोबारी से 50 लाख की फिरौती: इंग्लैंड से आ रहे वॉट्सऐप कॉल, गैंगस्टर घनश्याम पुरिया का नाम लेकर दी जान से मारने की धमकी – Ludhiana News
लुधियाना में कारोबारियों को विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आने और फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज मामला लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 के इलाके से सामने आया है। यहां गिल्ल चौक के नजदीक पेट्रोल पंप के पास ‘के.एस. इमिग
.
विदेशी नंबर से आ रहे लगातार कॉल, खुद को बताया ‘घनश्याम पुरिया
पुलिस को दी गई शिकायत में ‘के.एस. इमिग्रेशन’ के मालिक करनप्रीत सिंह (पुत्र स. रविंदर सिंह) ने बताया कि वह इमिग्रेशन का काम करते हैं। बीते 18 मई 2026 से उनके मोबाइल नंबर (87250-00243) पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर 6042457322 से लगातार वॉट्सऐप कॉल और धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। कॉल करने वाले शातिर अपराधी ने अपनी पहचान जिला तरनतारन के रहने वाले घनश्याम पुरिया (Mann Ghanshampuria) के रूप में दी है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वह इस समय इंग्लैंड (England) में बैठकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है।
50 लाख दो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो
पीड़ित कारोबारी के मुताबिक, आरोपी उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और सीधे तौर पर 50 लाख रुपए की डिमांड पर अड़ा हुआ है। आरोपी ने साफ कहा है कि अगर रकम नहीं मिली तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पीड़ित का पूरा परिवार दहशत के साये में है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।
थाना डिवीजन 6 में FIR दर्ज, ASI बलबीर सिंह को सौंपी जांच
इस पूरे मामले में लुधियाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए थाना डिवीजन नंबर 06 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा U/S 308(2) जबरन वसूली (Extortion) के तहत मामला। 351(2), 62 BNS आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराएं। के तहत केस दर्ज किया है:
जांच अधिकारी का बयान
मामले की तफ्तीश कर रहे ASI बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित कारोबारी के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिस विदेशी नंबर से कॉल आ रही है, उसकी साइबर सेल के जरिए लोकेशन और डिटेल्स ट्रेस की जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी चाहे देश में हो या विदेश में, उसे जल्द ही बेनकाब कर सलाखों के पीछे लाया जाएगा।

