पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने मेयर को सौंपा मांगपत्र – Jalandhar News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने मेयर को सौंपा मांगपत्र – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में दोमोरिया पुल और इकहरी पुली इलाके की सीवरेज समस्या को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने नगर निगम जालंधर के मेयर को मांग-पत्र सौंपा। मंच अध्यक्ष किशनलाल शर्मा के हस्ताक्षरित पत्र में बताया गया कि दोमोरिया पुल क्षेत्र में रेलवे विभाग के निर्माण कार्य के चलते सीवरेज निकासी प्रभावित हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जाम और गंदे पानी का जमाव बन रहा है। इससे स्थानीय निवासी, दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। मांग-पत्र में इकहरी पुली की समस्या को आज़ादी के बाद से चली आ रही गं भीर और स्थायी समस्या बताते हुए कहा गया कि बरसात या दबाव बढ़ने पर गंदा पानी सड़कों व गलियों में भर जाता है और आसपास के मोहल्ले भी प्रभावित होते हैं। मंच ने रेलवे विभाग और नगर निगम के समन्वय से दोमोरिया पुल में तत्काल समाधान, इकहरी पुली की संपूर्ण सीवरेज व्यवस्था का तकनीकी सर्वेक्षण कर विशेष परियोजना, जर्जर लाइनों के प्रतिस्थापन, आधुनिक निकासी व्यवस्था विकसित करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष टीम बनाकर समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *