रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने टाइफाइड और हैजा जागरूकता कैंप लगाया – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा कपूर बोन एंड चिल्ड्रन अस्पताल, पठानकोट बाईपास चौक में टाइफाइड एवं हैजा संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कपूर ने किया। मरीजों को संबोधित करते हुए डॉ. पूजा कपूर ने बताया कि बरसात के मौसम में खुला भोजन खाने से मक्खियों और मच्छरों के माध्यम से भोजन एवं पानी दूषित हो सकता है, जिससे टाइफाइड होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोना, भोजन और पानी को ढककर रखना, खाने-पीने की वस्तुओं को मक्खियों से बचाना तथा बाहर का भोजन करने से परहेज करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टाइफाइड का टीका एक प्रभावी बचाव उपाय है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अवश्य लगवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हैजा (कॉलेरा) के टीके के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. जशनीव कपूर, अध्यक्ष तरसेम सिंह भोला, सचिव हरविंदर सिंह, डॉ. मनदीप सिंह तथा डॉ. सुरेंद्र जगत शामिल थे।
Source link

