जींद पुलिस ने पकड़ा पंजाब का ठग: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया, 40 हजार का कैश बरामद – Uchana News

जींद पुलिस ने पकड़ा पंजाब का ठग:  ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया, 40 हजार का कैश बरामद – Uchana News




जींद साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मेंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर, पंजाब निवासी राजकुमार उर्फ राज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 40 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। थाना साइबर क्राइम जींद के प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि सफीदो निवासी विकास ने शिकायत दर्ज कराई थी। विकास ड्रीम इलेवन पर क्रिकेट टीम बनाकर गेम खेलता था। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई, जिसने खुद को ड्रीम इलेवन कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने विकास को अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। ठगों ने व्हाट्सएप पर फर्जी कार्यालय, टीम निर्माण और अन्य स्क्रीन शॉट भेजकर विश्वास दिलाया। उन्होंने अलग-अलग बहानों से विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 1 लाख 78 हजार 480 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका जब ठग लगातार अन्य चार्ज के नाम पर पैसे मांगने लगे, तो विकास को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उनकी शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम जींद में धारा 318(4) और 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने पहले ही भरतपुर, राजस्थान निवासी आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया था। जसवंत से पूछताछ में फिरोजपुर, पंजाब निवासी राजकुमार उर्फ राज का नाम सामने आया। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर जींद पुलिस ने 28 मई 2026 को आरोपी राजकुमार उर्फ राज को गिरफ्तार किया। आरोपी राजकुमार उर्फ राज की निशानदेही पर कुल 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *