योग उत्सव : अनुलोम-विलोम, प्राणायाम का अभ्यास किया – Jalandhar News

योग उत्सव : अनुलोम-विलोम, प्राणायाम का अभ्यास किया – Jalandhar News




जालंधर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित नि:शुल्क योग शिविर 14 से 21 जून तक भारतीय योग संस्थान जालंधर एवं भारत विकास परिषद जालंधर के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। करो योग, रहो निरोग के संदेश के तहत आदर्श नगर पार्क में प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से 6:15 बजे तक साधक जुटेंगे। भारतीय योग संस्थान जालंधर के अध्यक्ष राम चन्द्र ने बताया कि शिविर में हर दिन अलग-अलग शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष आसन एवं प्राणायाम सिखाए जाएंगे। यहां शिविर के निवेदक मंडल संरक्षक रजविन्द्र कौर, अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग, सचिव कंचन शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव गंभीर और प्रकल्प प्रमुख राज सभ्रवाल मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *