लुधियाना में सिक्योरिटी गार्ड निकला चोर: फैक्ट्री से कैश और सोने के बिस्कुट पर किया हाथ साफ,2 लाख रुपए लौटाए – Ludhiana News

लुधियाना में सिक्योरिटी गार्ड निकला चोर:  फैक्ट्री से कैश और सोने के बिस्कुट पर किया हाथ साफ,2 लाख रुपए लौटाए – Ludhiana News




लुधियाना की एक फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर लाखों रुपये की चोरी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद टिब्बा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों को जब वेतन देने के लिए नकदी मालिक ने चैक की तो चोरी का खुलासा हुआ। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। कर्मचारियों को वेतन देने वाले पैसे थे कम शिकायतकर्ता सुभाष अरोड़ा निवासी सन व्यू एन्क्लेव, साउथ सिटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी अंश फैब्रिक नामक फैक्ट्री महावीर जैन कॉलोनी में सेंट्रल जेल के सामने स्थित है। 8 जून 2026 को जब वह अपने दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए टेबल में रखी नकदी काफी कम थी। शक होने पर फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड दलजीत सिंह ने ही टेबल में रखे पैसे चोरी कर लिए थे। 2 लाख रुपए आरोपी ने लौटाए शिकायतकर्ता के मुताबिक जब आरोपी दलजीत सिंह से पूछताछ की गई तो उसने अपने घर से 2 लाख रुपये नकद लौटाए। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह फैक्ट्री से सोने का बिस्कुट भी चोरी कर ले गया था। उसने आश्वासन दिया कि 10 जून 2026 तक वह सोने का बिस्कुट भी वापस कर देगा। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह गली नंबर 20, मोहल्ला न्यू शिमलापुरी, डाबा रोड, लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की जांच के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *