गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में समागम – Jalandhar News
जालंधर | शहीदी पर्व को लेकर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में दीवान सजाए गए। समागम के दौरान भाई बरिंदर सिंह हजूरी रागी ने सिमरन साधना करवाई। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कंवलजीत सिंह ओबेरॉय ने संगतों के साथ गुरमति विचारों की सांझ डाली। शाम के दीवान की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ के साथ हुई। इसके बाद हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह और भाई रणधीर सिंह सिंह और सुखआसन शब्द चौकी जत्था, भाई गुरिंदर सिंह के रागी जत्थों ने संगतों को अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन सुनाकर निहाल किया।
Source link

