बठिंडा में शराब फैक्ट्री में लगी आग: काला धुआं उठा, बच्चों-बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही परेशानी; फायर ब्रिगेड पहुंची – Bathinda News
बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फैक्ट्री से निकल रहे धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। अस्थमा मरीजों की बढ़ी परेशानी स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने का कर रही प्रयास ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की हवा की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाने और स्वास्थ्य संबंधी प्रबंध करने की मांग की है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और आग के कारणों की गहन जांच का आश्वासन दिया है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
Source link

