वायरल वीडियो के बाद भड़के एनिमल लवर्स: विधायक कुलवंत सिद्धू के घर का किया घेराव, लगाए मुर्दाबाद के नारे – Ludhiana News

वायरल वीडियो के बाद भड़के एनिमल लवर्स:  विधायक कुलवंत सिद्धू के घर का किया घेराव, लगाए मुर्दाबाद के नारे – Ludhiana News



लुधियाना में बेजुबान जानवरों के हक में आवाज़ बुलंद करते हुए एनिमल लवर्स ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। एक वायरल वीडियो के बाद उपजे विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। पशु प्रेमियों ने कोचर मार्केट में एकत्रित होकर विधायक

.

कानून का सीधा उल्लंघन बता रही संस्थाएं

इस प्रदर्शन का आयोजन एनिमल लवर्स हेल्प फॉर एनिमल्स और पीपल फॉर एनिमल्स जैसी प्रमुख संस्थाओं द्वारा किया गया। एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट्स का स्पष्ट कहना है कि बेजुबान जानवरों को उनके इलाके से जबरन उठाना और उन्हें खाना देने से रोकना ‘पशु क्रूरता निवारण कानून’ (Animal Welfare Laws) और कम्युनिटी एनिमल्स के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

माफी मांगने पर अड़े प्रदर्शनकारी

विधायक के घर के बाहर शांतिपूर्ण लेकिन कड़ा विरोध जता रहे लोगों ने यह साफ कर दिया है कि जानवरों के खिलाफ इस तरह के एक्शन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि विधायक अपने इस कदम पर रोक लगाएं और बेजुबानों के खिलाफ दिए गए बयान व कृत्यों के लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रशासन और अधिकारियों तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाने के लिए पशु प्रेमियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि कम्युनिटी डॉग्स के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *