मोहाली में केजरीवाल-सीएम मान का आज रोड शो: पहली बार बना AAP का मेयर; विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे शक्ति प्रदर्शन – Mohali News

मोहाली में केजरीवाल-सीएम मान का आज रोड शो:  पहली बार बना AAP का मेयर; विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे शक्ति प्रदर्शन – Mohali News




आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे का आज, 14 जुलाई को तीसरा दिन है। वहीं, शाम को वह सीएम भगवंत मान के साथ मोहाली पहुंचेंगे। यहां पर एक रोड शो में शामिल होंगे। क्योंकि मोहाली में पहली बार आम आदमी पार्टी का मेयर बना है। मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के बेटे को मेयर बनाया गया है। हालांकि, दौरे से पहले सिक्योरिटी को देखते हुए प्रशासन की टीमों ने रोड शो के रास्ते में आने वाले एरिया से कुछ तारों को हटाया है, जिससे सेक्टर-78 स्टेडियम व उसके आसपास के एरिया की इंटरनेट सेवा पर असर पड़ा है। इस वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन की अपील करेंगे इस रोड शो के बहाने केजरीवाल और सीएम भगवंत मान मेयर बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद करेंगे। वहीं, इसी बहाने जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन की अपील करेंगे। मौजूदा समय में मोहाली जिले की तीन विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। मोहाली से रियल एस्टेट कारोबारी व पूर्व मेयर मोहाली कुलवंत सिंह विधायक हैं। जबकि खरड़ से सिंगर अनमोल गगन मान और डेराबस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा विधायक हैं। शहरी सीटों पर रहा फोकस अरविंद केजरीवाल का यह 3-दिवसीय पंजाब दौरा मुख्य रूप से शहरी केंद्रों पर केंद्रित था। निकाय चुनाव में आठ में से 5 नगर निगमों में आम आदमी पार्टी जीती है। ऐसे में शुक्रवार को केजरीवाल ने बठिंडा में बड़ा रोड शो किया, जहां उन्होंने भगवंत मान को इस बार होने वाले चुनाव का सीएम फेस बताया। साथ ही कहा कि चुनाव नवंबर में करवाए जा सकते हैं। शनिवार को उन्होंने जालंधर में नवगठित व्यापार आयोग के साथ बैठक की। इसके अलावा एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि आज मोहाली पहुंच रहे हैं। कई प्रोजेक्टों का आगाज मोहाली से राज्य में किसी की भी सरकार हो, मोहाली हमेशा उनकी सूची में रहता है। इस सरकार ने कई प्रोजेक्ट मोहाली से लॉन्च किए। 27 मई, 2025 को लॉन्च किए गए एक प्रोजेक्ट में भी केजरीवाल और सीएम दोनों मौजूद रहे। इसके अलावा वे सीवरेज ट्रीटमेंट के प्रोजेक्ट में भी शामिल रहे। हालांकि, शहर के अंदर यह उनका पहला संयुक्त शो है। हालांकि, फेज-11 के एक निजी होटल में उनकी मीटिंग आदि होती रहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *