जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में चली गोली: निहंग बाणे में आए हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर – Jalandhar News

जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में चली गोली:  निहंग बाणे में आए हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर – Jalandhar News




जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी टकराव हो गया, जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस जानलेवा हमले में राहुल नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके पेट में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सुबह 6 बजे गोलियों की तड़तड़ाहाट से गूजा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह खूनी वारदात जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में आज सुबह करीब 6:00 बजे पेश आई। उस समय लोग अभी सोकर उठ ही रहे थे कि अचानक लगातार गोलियां चलने की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए। निहंग बाणे में आए हमलावरों ने बरसाईं 25 गोलियां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात को अंजाम देने आए युवकों में से मुख्य आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो निहंग सिंह के बाणे (पारंपरिक पोशाक) में आया था। अमरजीत सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के राहुल नामक युवक को निशाना बनाया। हमलावरों ने राहुल को देखते ही उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 25 राउंड फायर किए। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती इस ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान राहुल खुद को बचा नहीं पाया और कई गोलियां उसकी तरफ आईं, जिनमें से एक गोली सीधे उसके पेट में जा लगी। गोली लगते ही राहुल लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अमरजीत सिंह और उसके साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को इस मामले अभी तक आधिकारिक पुष्टि नही की है। अभी पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत भी नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *