लुधियाना में पुलिस दबोचे 2 शातिर बदमाश: आशियाना पार्क के पास घेराबंदी कर अवैध पिस्तौलों और कारतूसों किए बरामद – Ludhiana News

लुधियाना में पुलिस दबोचे 2 शातिर बदमाश:  आशियाना पार्क के पास घेराबंदी कर अवैध पिस्तौलों और कारतूसों किए बरामद – Ludhiana News




लुधियाना में अवैध हथियारों के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस ने बेहद मुस्तैदी और चालाकी दिखाते हुए गुरुदेव नगर कॉलोनी के पास से दो बेहद शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने अलग-अलग बोर की दो अवैध पिस्तौलें और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये आरोपी शहर के किसी पॉश इलाके में किसी बड़ी और खौफनाक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन वारदात से पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच गए। मामले की पूरी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. (ASI) गुरविंदर सिंह ने बताया कि 16 जून को वह अपनी पुलिस टीम के साथ कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और संदिग्ध तत्वों की चेकिंग के लिए इलाके में गश्त (पेट्रोलिंग) पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को एक खास मुखबिर (गुप्तचर) ने बेहद पुख्ता और सटीक जानकारी दी। मुखबिर ने बताया कि इलाके में कुछ शातिर अपराधी घातक अवैध हथियारों से लैस होकर घूम रहे हैं और इस समय वे आशियाना पार्क के बाहर, गुरुदेव नगर कॉलोनी के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए, तो उन्हें दबोचा जा सकता है। पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, भागने का नहीं दिया मौका मुखबिर से मिली इस खुफिया जानकारी के बाद ए.एस.आई. गुरविंदर सिंह ने बिना एक पल गंवाए अपनी टीम को अलर्ट किया और तुरंत मौके पर छापेमारी के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने सूझबूझ और चालाकी का परिचय देते हुए आशियाना पार्क के बाहर खड़े संदिग्ध युवकों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की अचानक घेराबंदी देखकर आरोपियों के होश उड़ गए और उन्हें भागने का कोई मौका नहीं मिला। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से दोनों को काबू में किया और जब कानून के मुताबिक उनकी जामा-तलाशी ली, तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। तलाशी में मिला हथियार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है। जब पुलिस ने इनकी सघन तलाशी ली, तो इनके पास से एक पिस्तौल .32 बोर और साथ में 2 जिंदा कारतूस दूसरी पिस्तौल .315 बोर और साथ में 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए ।पुलिस ने दोनों अवैध पिस्तौलों और चारों जिंदा कारतूसों को तुरंत अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बड़ी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद, पुलिस रिमांड की तैयारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर में ये हथियार किस मकसद से लाए गए थे, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। अब पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *