चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बनेगा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल: आयुष सेंटर और स्कूल का नया ब्लॉक; प्रोजेक्ट अप्रेजल की मीटिंग में फैसला – Chandigarh News

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बनेगा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल:  आयुष सेंटर और स्कूल का नया ब्लॉक; प्रोजेक्ट अप्रेजल की मीटिंग में फैसला – Chandigarh News




शहर के स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 111 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले तीन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इनमें मनीमाजरा में 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, सेक्टर-28 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सेक्टर-27 के सरकारी स्कूल में नया एकेडमिक ब्लॉक शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स को यूटी के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट अप्रेजल एंड अप्रूवल कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गई है। मनीमाजरा में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मनीमाजरा स्थित सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में तैयार किया जाएगा। करीब 82 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक 2.88 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा। यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत बनाई जाएगी, जिसके लिए केंद्र सरकार पहले ही 16.63 करोड़ रुपए की सहायता मंजूर कर चुकी है। अस्पताल बनने के बाद मनीमाजरा, मौली जागरां, आईटी पार्क और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सेक्टर-16, सेक्टर-32 अस्पताल या पीजीआई पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सेक्टर-28 में बनेगा आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शहर में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-28 में 20.88 करोड़ रुपए की लागत से नया आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और प्रशासनिक ब्लॉक बनाया जाएगा। इस केंद्र से सेक्टर-26, 28, 29, 30, बापूधाम कॉलोनी और आसपास के इलाकों के निवासियों को लाभ मिलेगा। यहां आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकारी स्कूल में बनेंगे 15 नए क्लासरूम शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-27सी में 8.4 करोड़ रुपए की लागत से नया एकेडमिक ब्लॉक बनाया जाएगा। ग्राउंड प्लस टू (G+2) मंजिला इस भवन में 15 आधुनिक क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। नए ब्लॉक के निर्माण से करीब 400 अतिरिक्त विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था हो सकेगी और स्कूल में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *