मोगा में डंपिंग साइट पर आग: 15 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू; फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां जुटीं – Moga News

मोगा में डंपिंग साइट पर आग:  15 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू; फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां जुटीं – Moga News




मोगा जिले के गांव धल्लेके स्थित कूड़े के डंप में लगी आग पर करीब 15 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। आग बुझाने के लिए अब तक फायर ब्रिगेड की 14 से 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। कूड़े के विशाल ढेर और तेज हवाओं के कारण आग पर नियंत्रण पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फायर कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। ‘धुएं से आसपास के लोगों को परेशानी’ शैलर के मालिक संजीव मंगला ने बताया कि सोमवार देर शाम को डंप में आग लगी थी। यह धीरे-धीरे फैलकर विकराल हो गई। उन्होंने कहा कि रात से ही फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी है। हालांकि, पहले की तुलना में स्थिति में कुछ सुधार हुआ है और आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया है। मंगला ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो इससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। साथ ही, डंप के नजदीक स्थित सेलरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से आग पर जल्द से जल्द पूरी तरह नियंत्रण पाने की मांग की। डंप के आसपास कई सेलर और फैक्ट्रियां वहीं, स्थानीय निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम से लगी आग अभी तक धधक रही है। उन्होंने कहा कि डंप के आसपास कई सेलर और फैक्ट्रियां हैं, जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। आग से उठ रहा धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और सांस संबंधी बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *