पत्नी ने म्यूचुअल फंड-जेवर देने इंकार किया, घर से निकाला: वॉटसऐप पर भेजा तलाक का मैसेज, डिप्रेशन में पंचकूला की युवती, पति, सास-ससुर पर FIR – Panchkula News
पंचकूला में म्यूचुअल फंड-जेवर देने इंकार करने पर विवाहित को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है। महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-24 निवासी निधि सिवाच ने पुलिस आयुक्त पंचकूला को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2 मई 2023 को जीरकपुर के रविंद्र एन्क्लेव निवासी रोहित दलाल के साथ सेक्टर-6 स्थित जाट भवन में धूमधाम से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने करीब 11.50 लाख रुपये खर्च किए, जबकि दूल्हे और उसके परिवार को सोने के आभूषण, डायमंड रिंग, महंगी घड़ी और अन्य उपहार दिए गए थे। शादी के डेढ़ साल बाद बदल गए तेवर शिकायत के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों के बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। जुलाई-अगस्त 2024 में पति ने विभिन्न तारीखों में ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते से करीब 7 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पति ने कहा कि यह रकम सोने के बिस्कुट खरीदने और कार लोन की किस्तें चुकाने में इस्तेमाल होगी। इसके बाद सितंबर 2025 में पति ने प्लॉट खरीदने के लिए पत्नी के जेवर, 5 लाख रुपये और म्यूचुअल फंड अपने नाम करने का दबाव बनाया। जब महिला ने प्लॉट में अपना नाम जोड़ने की बात कही तो पति ने साफ कह दिया कि संपत्ति में उसका कोई अधिकार नहीं होगा। अब जानिए पीड़िता ने लगाए बड़े आरोप :::: पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला सेल की जांच के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति रोहित दलाल, ससुर सतपाल सिंह दलाल और सास सविता दलाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 और 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link

