पंजाब में बारिश से दीवार गिरी, 4 लोग दबे: 60Km/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट; चंडीगढ़ में धूप, कल गर्मी से एक मौत हुई थी – Mohali News

पंजाब में बारिश से दीवार गिरी, 4 लोग दबे:  60Km/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट; चंडीगढ़ में धूप, कल गर्मी से एक मौत हुई थी – Mohali News




पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पठानकोट में दोपहर के समय तेज बारिश हुई, जबकि अबोहर में सुबह करीब सवा 9 बजे आधे घंटे तक बारिश हुई। जिससे आर्य नगर में एक झुग्गी पर कच्ची दीवार गिर गई, जिससे एक व्यक्ति, उसकी बहन और दो बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने शाम साढ़े 7 बजे तक आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया। इसमें गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रूपनगर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बटाला, दसूआ, मुकेरियां, गुरदासपुर और धार कलां के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में तापमान 33.9 से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दो से तीन दिन धूल भरी आंधी चलेगी मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब में किसी बड़े मौसम सिस्टम के सक्रिय न होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर रहने के कारण ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। ऐसी गतिविधियां मुख्य रूप से दोपहर बाद, शाम या सुबह के समय देखने को मिल सकती हैं और इनका असर सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा। गर्मी बढ़ने के 2 बड़े असर जून की शुरूआत में सामान्य से अधिक बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 14 जून की रिपोर्ट के अनुसार, जून महीने के दौरान अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 से 14 जून के बीच राज्य में औसतन 18.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 16.2 मिमी रहती है। ऐसे में जून की शुरुआत में राज्य में बारिश सामान्य से अधिक रही है। 14 जून को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य में औसत बारिश 0.7 मिमी रही। सबसे अधिक 30 मिमी (3 सेंटीमीटर) बारिश जालंधर के आदमपुर आईएएफ में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रूपनगर में 1.5 मिमी और एसबीएस नगर (नवांशहर) में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला स्तर पर देखें तो एसबीएस नगर में 71.5 मिमी, लुधियाना में 38.7 मिमी, गुरदासपुर में 33.6 मिमी बारिश हुई, जो इन जिलों में सामान्य से काफी अधिक है। वहीं अमृतसर, फिरोजपुर और तरनतारन में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कुछ जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। बरनाला में केवल 4.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 69 प्रतिशत कम है। इसके अलावा होशियारपुर में 56 प्रतिशत, संगरूर में 46 प्रतिशत, रूपनगर में 37 प्रतिशत और मोहाली में 36 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। 6 डिग्री तक और तापमान बढ़ सकता चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब में 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 19 और 20 जून को राज्य के कई इलाकों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है। साथ ही आज, 19 और 20 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 30 जून से 5 जुलाई के बीच आ सकता मानसून भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में मानसून के पहुंचने की सामान्य अवधि 30 जून से 8 जुलाई के बीच मानी जाती है। दक्षिणी पंजाब के बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंच सकता है। वहीं मध्य पंजाब के लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला और मोगा में मानसून के 5 जुलाई के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी और दोआबा क्षेत्र के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में मानसून 5 से 8 जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है। मैप में देखें कैसे आगे बढ़ रहा मानसून… तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *