लुधियाना के फील्ड गंज में चोरी: महज़ 6 सेकंड में मास्टर की से स्प्लेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News

लुधियाना के फील्ड गंज में चोरी:  महज़ 6 सेकंड में मास्टर की से स्प्लेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News




लुधियाना के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार फील्ड गंज के कूचा नंबर-5 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया। एक शातिर चोर महज 6 सेकंड के भीतर मास्टर की की मदद से दुकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। कॉस्मेटिक की दुकान के बाहर खड़ी थी बाइक पीड़ित बाइक मालिक गोल्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फील्ड गंज इलाके में कॉस्मेटिक की दुकान है। वह रोजाना की तरह अपनी सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक दुकान के बाहर ही खड़ी करते थे। घटना वाले दिन गोल्डी अपनी दुकान के अंदर काम में व्यस्त थे। जब दोपहर के वक्त वह किसी काम के लिए बाहर निकले और अपनी बाइक को देखने गए, तो गाड़ी वहां से गायब मिली। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ। सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाला युवक लाल रंग की टी-शर्ट और पजामा पहने हुए था। इसके अलावा उसने अपने सिर पर परना बांध रखा था। चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले दो बार रेकी की। इसके बाद उसने बड़े शातिर तरीके से मास्टर की का इस्तेमाल कर महज 6 सेकंड में बाइक का लॉक खोल लिया। लॉक खुलते ही आरोपी सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित गोल्डी ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *