अमृतसर में 3 जून को लगेगा रोजगार मेला: 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर – Amritsar News
अमृतसर के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो अमृतसर की ओर से 3 जून 2026 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डीसी कार्यालय की ग्राउंड फ्लोर, सुविधा केंद्र के नजदीक लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीबीईई अमृतसर डॉ. रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें। कई कंपनियां करेंगी भर्ती करियर काउंसलर भारती शर्मा ने बताया कि इस कैंप में आईटीएम स्किल अकादमी, अजायल हर्बल्स और केयर हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा मार्केटिंग एसोसिएट, सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार, चाहे लड़के हों या लड़कियां, इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ 3 जून, बुधवार सुबह 9 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डीसी कार्यालय, कचहरी चौक, अमृतसर में पहुंच सकते हैं। हेल्पलाइन पर लें अधिक जानकारी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार विभाग के हेल्पलाइन नंबर 99157-89068 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।
Source link

