ऑपरेशन ब्लू स्टार सप्ताह से पहले अमृतसर में सुरक्षा कड़ी: CAPF की 5-कंपनियां तैनात, 6 जून तक फ्लैग मार्च करेगी पुलिस; 2500 जवान करेंगे निगरानी – Amritsar News

ऑपरेशन ब्लू स्टार सप्ताह से पहले अमृतसर में सुरक्षा कड़ी:  CAPF की 5-कंपनियां तैनात, 6 जून तक फ्लैग मार्च करेगी पुलिस; 2500 जवान करेंगे निगरानी – Amritsar News




अमृतसर में 6 जून को मनाए जाने वाले ऑपरेशन ब्लू स्टार (घल्लूघारा) सप्ताह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फ्लैग मार्च 6 जून तक जारी रहेगा। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, पुराने शहर के इलाकों, गोल्डन टेंपल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला जा रहा है। इस दौरान पुलिस जवान लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घल्लूघारा सप्ताह को देखते हुए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। इस संबंध में एसजीपीसी के साथ कई दौर की बैठकें भी की गई हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ की पांच कंपनियां अमृतसर पहुंच चुकी हैं और उन्हें शहर के बाहरी इलाकों में तैनात किया गया है। 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात वहीं गोल्डन टेंपल और शहर के अंदरूनी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के करीब 2500 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। पूरे शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। गश्त और नाकेबंदी पर विशेष जोर पुलिस के अनुसार शहर में लगातार गश्त, नाकेबंदी और वाहनों की जांच की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष ब्रीफिंग भी दी गई है। उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाली संगत को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *