भगवान शिव की मूर्ति खंडित कर अज्ञात आरोपी फरार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज – Ludhiana News

भगवान शिव की मूर्ति खंडित कर अज्ञात आरोपी फरार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज – Ludhiana News



लुधियाना| हैबोवाल इलाके में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। जवंद बिहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति ने भगवान शिव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गली नंबर 3, जवंद बिहार स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब 8:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में माथा टेकने के बहाने दाखिल हुआ। आरोपी ने भगवान शिव की मूर्ति के पास रखे स्टील के प्रसाद वाले डिब्बे से मूर्ति के हाथ पर वार कर दिया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना हैबोवाल में मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *