कनाडा में 18 वर्षीय साहिल की हत्या मामला: के 5 साल पुराने मामले में 3 पंजाबी युवकों पर मर्डर केस दर्ज, कप सिरफ में जहर देकर हुआ था मर्डर – Jalandhar News
कनाडा केचेस्टर्मेयर के रहने वाले 18 वर्षीय पंजाबी युवक साहिल ग्रेवाल की मौत के मामले में अल्बर्टा पुलिस (RCMP) ने पांच साल लंबी जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। जांच के अनुसार, साहिल की मौत कफ सिरप (खांसी की दवाई) में जानलेवा दवा ‘फेंटानिल’ मिलाकर पिलाने से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर फर्स्ट-डिग्री मर्डरऔर हत्या के प्रयास की गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस का मानना है कि यह ज़हरीला मिश्रण एक अन्य युवक को देने की योजना थी, लेकिन अनजाने में साहिल ने इसका सेवन कर लिया, जिससे उसकी जान चली गई। क्या है पूरा मामला? यह दुखद घटना 3 अप्रैल 2020 की है, जब 18 वर्षीय साहिल ग्रेवाल ने गलती से फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया था। सिरप पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अप्रैल 2020 को साहिल ने अंतिम सांस ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे पंजाबी समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। पांच साल चली पुलिस जांच अल्बर्टा RCMP की मेजर क्राइम यूनिट ने इस रहस्यमयी मौत की गहराई से जांच शुरू की। पुलिस को इस बात का शक था कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। लंबी जांच के बाद जुलाई 2025 में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहित संधू (घटना के समय 23 वर्ष, वर्तमान में 24 वर्ष) पर पहली डिग्री की हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ज़हरीला पदार्थ डिलीवर किया था। निशाना कोई और था, शिकार साहिल हुआ पुलिस के खुलासे के मुताबिक, यह जानलेवा कफ सिरप मिश्रण असल में कैलगरी के रहने वाले 25 वर्षीय जसकरण सिद्धू के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, जसकरण ने उस मिश्रण को न तो छुआ और न ही पिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन बदकिस्मती से साहिल ने इस ज़हरीले मिश्रण का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जुलाई 2026 में दो और गिरफ्तारियां जांच आगे बढ़ते हुए जुलाई 2026 में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हरमनजोत चंबड़ (24 वर्ष): एडमॉन्टन के रहने वाले हरमनजोत को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। दलवीर सिद्धू (33 वर्ष): रॉकी व्यू काउंटी के रहने वाले दलवीर को 24 जुलाई को हिरासत में लिया गया। इन दोनों पर भी फर्स्ट-डिग्री मर्डर और अटेंप्टेड मर्डर के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। RCMP के अनुसार, मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी और सभी आरोपों की न्यायिक जांच की जाएगी।
Source link

