पंजाब सिंगर रेशम अनमोल बोले मैंने कोई प्रोपेगेंडा नहीं किया: मई में हुआ था 1.55 करोड़ी डिफेंडर का फ्यूल पंप डैमेज, पेट्रोल नहीं मिलने पर की थी वीडियो पोस्ट; अब मिल रही धमकियां – Ludhiana News

पंजाब सिंगर रेशम अनमोल बोले मैंने कोई प्रोपेगेंडा नहीं किया:  मई में हुआ था 1.55 करोड़ी डिफेंडर का फ्यूल पंप डैमेज, पेट्रोल नहीं मिलने पर की थी वीडियो पोस्ट; अब मिल रही धमकियां – Ludhiana News




पंजाब सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल से अपनी 1.55 करोड़ रुपए की डिफेंडर खराब होने का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट होने के बाद कई लोगों ने रेशम अनमोल को ट्रोल करना शुरू किया और कहा कि उसने पैसे लेकर प्रोपेगेंडा किया। रेशम अनमोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर से एक नया वीडियो पोस्ट किया और कहा कि उसने कोई प्रोपेगेंडा नहीं किया। उसने कहा कि सकी डिफेंडर कार मई में खराब हुई और उसे लेकर वो वर्कशॉप गया। वहां जाकर पता लगा कि फ्यूल पंप में दिक्कत है।
रेशम अनमोल का कहना है कि कुछ दिन पहले वो कई पेट्रोल पंपों पर घूमा लेकिन उसे शुद्ध पेट्रोल नहीं मिला जिसकी वजह से वो परेशान था। उसने वीडियो सिर्फ इसलिए डाली थी कि ताकि हर पंप पर शुद्ध पेट्रोल की व्यवस्था हो। उसने कहा कि सरकार नोटिस बोर्ड लगाए कि किस तेल में कितना एथेनॉल है। सोशल मीडिया पर उठते सवालों और मिल रही धमकियों के बीच रेशम सिंह ने एक नया वीडियो जारी कर सर्विस सेंटर का बिल दिखाया और साफ किया कि उनका मकसद किसी राजनीति से प्रेरित नहीं, बल्कि आम वाहन चालकों की समस्या को उजागर करना है। वीडियो पर सिंगर रमेश अनमोल ने दी ये सफाई, जानिए… ‘ना एजेंडा, ना प्रोपेगेंडा’: रेश अनमोल ने वीडिया में कहा कि मेरी डिफेंडर गाड़ी सच में खराब हुई थी। मैंने दादा मोटर्स, चंडीगढ़ से इसका फ्यूल पंप बदलवाया है और मेरे पास पूरा बिल मौजूद है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि मैं पैसे लेकर किसी एजेंडे के तहत एथेनॉल के खिलाफ बोल रहा हूं, जो पूरी तरह गलत है। मेरे लिए सभी राजनीतिक दल एक जैसे हैं, मैं सिर्फ आम जनता की व्यावहारिक परेशानी सामने ला रहा हूं। 5 पेट्रोल पंपों पर भटके: रेशम अनमोल ने कहा कि वो पेटोल के लिए पांच पंपों पर घूमा। उसने बताया कि 27 मई 2026 को एक शो में जाते समय अचानक गाड़ी बंद हो गई थी, जिसकी जांच में फ्यूल पंप में खराबी पाई गई। कुछ दिन पहले जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे, तब उन्होंने 5 से 6 पेट्रोल पंपों पर XP100 या XP95 जैसे हाई-स्पीड/प्योर पेट्रोल की तलाश की, लेकिन कहीं भी यह उपलब्ध नहीं मिला। पेट्रोल पंप कर्मी नहीं दे पाए सही जानकारी: रेशम अनमोल ने कहा कि हर पेट्रोल पंप पर एथेनॉल की मात्रा को लेकर कर्मचारी अलग-अलग दावे (5% से 8%) कर रहे थे, उसने कहा कि जिससे भ्रम और परेशानी की स्थिति बनी। पेट्रोल पंपों पर ‘एथेनॉल डिस्प्ले’ अनिवार्य करने की मांग: रेशम सिंह अनमोल ने सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय से अपील की है कि हर पेट्रोल पंप पर सार्वजनिक नोटिस बोर्ड लगाया जाए, जिसमें पेट्रोल में मिलाए गए एथेनॉल का सटीक प्रतिशत दर्ज हो। वाहन चालकों को यह जानने का पूरा अधिकार होना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी में किस गुणवत्ता का ईंधन डलवा रहे हैं। 2025 में खरीदी थी डिफेंडर: रेशम अनमोल के करीबी ने बताया कि अनमोल के पास पहले रेंज रोवर स्पोर्ट्स थी, जो 2025 में पंजाब बाढ़ राहत कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को उन्होंने लगभग 1.55 करोड़ रुपये में सफेद रंग की डिफेंडर-110 खरीदी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *