ISSF वर्ल्ड कप में भारत को चौथा मेडल: सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता ब्रॉन्ज
- Hindi News
- Sports
- Sonam Maskar & Himanshu Dhillon Win Bronze | ISSF World Cup Hangzhou
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन के हांगझोउ में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों ने मेडल राउंड में 220.6-220.6 का स्कोर करते हुए कुल 441.2 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत के मेडल की संख्या चार हो गई। इससे पहले ईशा सिंह ने गोल्ड, संयम विज ने सिल्वर और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
चीन ने जीते गोल्ड और सिल्वर
इस इवेंट में मेजबान चीन का दबदबा रहा। जिफेई वांग और लिहाओ शेंग की जोड़ी ने 505 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, चीन की दूसरी टीम ने 504.6 अंक बनाकर सिल्वर अपने नाम किया।
इलावेनिल और पार्थ चौथे स्थान पर रहे
भारत की दूसरी जोड़ी इलावेनिल वालारिवन और पार्थ माने मेडल से चूक गई। दोनों ने फाइनल राउंड में 378.8 अंक बनाए और चौथे स्थान पर रहे।
क्वालिफिकेशन में दोनों भारतीय जोड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन
सोनम मस्कर – हिमांशु ढिल्लों: सोनम ने 317.2 और हिमांशु ने 317.4 अंक बनाए। दोनों का कुल स्कोर 634.6 रहा।
इलावेनिल वालारिवन – पार्थ माने: इलावेनिल ने 316.8 और पार्थ ने 317.4 अंक हासिल किए। दोनों का कुल स्कोर 634.2 रहा।
सोनम बोलीं- एशियन गेम्स की तैयारी के लिए अहम रहा मुकाबला
ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद सोनम मस्कर ने कहा, “यह काफी कड़ा मुकाबला था, लेकिन हमने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। हमने अपनी तकनीक पर भरोसा रखा और हर शॉट पर फोकस किया। एशियन गेम्स की तैयारी के लिहाज से यह


