शिअद नेता जसकरनजीत की महिला दोस्त का खुलासा: बोली- बेटी को किया किडनैप, राजनीति के कारण विधायक अयाली ने रची साजिश – Ludhiana News
शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के लुधियाना के मुल्लापुर दाखा हलका इंचार्ज के खिलाफ नाबालिग से रेप की कोशिश मामले में नया मोड़ आ गया है। अब नाबालिग की मां और शिअद नेता की मां सामने आई है, उसने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उसने इसको लेकर दाखा विधायक मनप्रीत सिंह आयाली पर इस मामले को लेकर साजिश करने का आरोप लगाया है। शिअद नेता जसकरनजीत देओल के खिलाफ 9 दिन पहले मोहाली में नाबालिग से रेप की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी नेता को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया था। यह केस नाबालिग लड़की के पिता ने दर्ज कराया था। उसने अपनी पत्नी और जसकीरनजीत के बीच अवैध संबंध होने के आरोप भी लगाए थे। नाबालिग के पिता का आरोप है कि अकाली नेता जसकरनजीत देओल के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसे बहला-फुसलाकर के मोहाली ले गया। यहां उसने बेटी को होटल ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर नेता ने बेटी के साथ मारपीट भी की। प्रेसवार्ता में नाबालिग की मां ने किए कई खुलासे इस केस में अब पीड़िता नाबालिग किशोरी की मां हरमनदीप कौर एक प्रेस वार्ता की। उसने मीडिया समक्ष कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि हलका दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को मोहरा बनाकर जसकरनजीत देओल का नाम खराब करने की कोशिश की गई है। बेटी का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किए जा रहा है। उसका कहना था उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते यह सारा खेल रचा गया है। उसने पति पर भी शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मैं घर से भागी नहीं बल्कि मुझे निकाला गया है। वह अपने बच्चियों को पाने के लिए कोर्ट से लड़ाई लड़ रही है। जानिए मामले को लेकर क्या कहा मां ने घटना के समय बच्ची हास्टल में थी, जसकरनजीत पंजाब में नहीं थे इसके बाद अचानक से एक FIR मेरे पास आती है कि बच्ची का पिता इस तरह के आरोप लगा रहे है। जिस दिन 24 अक्तूबर और 25 अक्तूबर की यह घटना बताई है उस दिन बच्ची होस्टल में थी और जसकरनजीत उस समय पंजाब में भी नहीं थे। अब मनप्रीत अयाली मेरे और मेरी बेटी के करेक्टर के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे है उन्हें यह हक किसने दिया। बिना जांच के मुदमा दर्ज किया गया अयाली को जब फैक्ट ही नहीं पता तो वह कैसे हमारे बारे में गलत बोल सकते। जसकरनजीत को रेपिस्ट तक उन्होंने कह दिया। बिना जांच किए जसकरनजीत पर मामला दर्ज कर दिया गया है। आने वाले दिनों में लोगों के सामने सब कुछ आ जाएगा। मेरी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ, आयाली ने राजनीत कर रहे
हरमनदीप ने कहा कि मेरी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ। सिर्फ राजनीतिक रंगत इस मामले को दी जा रही है ताकि जसकीरनजीत देओल बदनाम हो सके। जसकरनजीत जिस पार्टी से संबंधित है उसका ग्राफ हलका दाखा में रोजाना बढ़ रहा है, जिस कारण वहां के विधायक मनप्रीत अयाली की मिलीभगत से ये केस दर्ज हुआ है।
1 घंटे भी कोर्ट में स्टे नहीं हुआ केस, हमने कोर्ट में सूबूत दिए हरमनदीप देओल ने कहा कि मोहाली थाना में जाकर जब उन्हें मामले की पूरी जानकारी मिली तो कोर्ट में पर्चा 1 घंटे भी स्टे नहीं कर पाया। जिस दिन की घटना FIR में बताई गई है उस दिन मेरी बेटी अपने हॉस्टल में थी। इस संबंधी हमने कोर्ट में सबूत भी पेश किए हैं और उस दिन की जसकीरनजीत की लाइव लोकेशन भी कोर्ट को दी है। पति के विवाद के कारण यह मामला बढ़ा
बेटी को मिस गाइड किया गया, उसपर गलत इल्जाम लगाए मेरी बेटी को मिसगाइड किया गया है। उसके कुछ नहीं पता। मेरी बेटी पर गलत इलजाम ना लगाए जाए। 2023 से मेरा अपने पति के साथ डिस्पयूट चल रहा है। जो घटना बताई जा रही है वह 24 अक्तूबर 2024 की बताई जा रही है। उस दिन के बाद भी बच्चियां अपने पिता के पास जाती रही है उन्हें मिलती रही है। पहले मुद्दा नहीं बना तो अब क्यों बनाया जा रहा है सभी तस्वीरें और वीडियो भी है। उस समय तक इस बात का कोई मुद्दा नहीं बनाया गया। 2026 में ही इस चीज का मुद्दा क्यों बनाया गया क्योंकि अब 2026 में जसकरनजीत देओल अपना राजनीतिक करियर ऊपर लेकर जा रहा है। इन सभी बातों का मास्टर माइंड मनप्रीत अयाली है। बेटी को हाईजेक कर लिया है, मुझसे बात नहीं करने दे रहे आज वह लोगों के बीच बैठकर इतना गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे है। बच्ची 9 मई को अपने पिता को मिलने गई थी और 10 मई को उसने वापस आना था। उसे वापस भेजा नहीं गया उसे रोक लिया गया वहीं। बेटी मेरी को वही हाईजेक कर लिया गया मेरी उससे कोई बात नहीं होने दी गई। मैं बच्ची को वापस लेने के लिए कोर्ट सहारा ले रही हूं अपनी बच्ची को वापस लेने के लिए मैं कोर्ट का सहारा ले रही हूं। मेरी बच्ची को उन्होंने किडनेप करके रखा है। मैं कहना चाहती हूं कि मेरी बेटी की बदकिस्मती है कि उसका पिता मनप्रीत अयाली को राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है। मेरा अपने पति के साथ अब कोई फैमली डिस्पयूट नहीं है। मुझे बेटियों के साथ घर से निकाला गया, मैं भागी नहीं
हरमनदीप कौर ने कहा कि दोनों बेटियों को जजों ने पूछा था कि किसके साथ रहना पसंद करोगी तो बेटियों ने मेरे बारे कहा। उन्होंने जज साहिब के समक्ष भी कहा था कि हमें घर से निकाला गया है जिसके बाद ही मुझे बच्चियों की कस्टडी दी गई थी। मैंने फिर भी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। लेकिन जब वह कोर्ट तक पहुंचे तो मैंने फिर प्रूफ वहां रखे। मैं जसकरनजीत के घर उसके मां के साथ रहती हूं महिला ने कहा कि मैं जसकरनजीत के घर उसकी मां और बच्चों के साथ रहती हूं। इसलिए मेरी बेटी के साथ कुछ गलत कभी वहां हो ही नहीं सकता। मुझे शक है कि मेरी बच्ची को उसके पिता ने ही शराब पीकर पीटा है। विधायक मन प्रीत आयाल पर क्या आरोप लगाया
विधायक आयाली रच रहे हैं साजिश
महिला ने कहा कि इस सारे खेल के पीछे दाखा विधायक मनप्रीत आयाली हैं। उन्होंने मेरे और मेरे पति के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाकर अपने राजनीतिक फायदे के लिए यह खेल रच रहे हैं। वह जसकरनजीत सिंह की छवि खराब करने के लिए यह सब करा रहे हैं। शिअद के जनाधार के चलते आयाली ने खेला खेल महिला ने कहा कि मुल्लादाखा में जसकरनजीत की छवि बढ़ रही है। जसकरनजीत जिस पार्टी से जुड़े हैं वह क्षेत्र में तेजी से मजबूत हो रही है। इसके चलते ही आयाली उनके बेटी को ढाल बनाकर जसकरन जीत की छलि खराब कर रहे हैं, जिससे उनकी राजनीति चमकती रहे। मेरी बेटी के लिए लड़का अयाली ने किया प्लांट 2023 में मनप्रीत अयाली ने साहिबनूर सिंह नाम के लड़के को मेरी बेटी के लिए प्लांट किया था। प्लांट मेरी बेटी पर किया था। इन्हीं चीजों के कारण मैं यहां से मोहाली शिफ्ट हुई थी। ये सभी चीजें तभी से प्लांन की जा रही थी। झगड़ा दो परिवारों के बीच चल रहा था। मनप्रीत अयाली को पता है कि उनके ड्राइंग रुम में बैठकर क्या बातें हुई थी। पहले क्यों नहीं पता किया किरदार मनप्रीत अयाली ने गांव में अनाउंसमेंट करके कहा कि इंसान का किरदार पता करो। मैं अयाली से पूछना चाहती हूं कि जसकरनजीत 25 साल से उन्हीं लोगों के बीच रहा है। क्या उस समय उसके किरदार का उन्हें पता नहीं था।
Source link

