आंगनवाड़ी वर्करों ने संगरूर डीसी ऑफिस का गेट जबरन खोला: नारेबाजी कर अंदर घुसीं; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की – Sangrur News

आंगनवाड़ी वर्करों ने संगरूर डीसी ऑफिस का गेट जबरन खोला:  नारेबाजी कर अंदर घुसीं; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की – Sangrur News




पंजाब की आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आज संगरूर स्थित डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने उस समय हंगामा किया जब उनसे मिलने कोई अधिकारी बाहर नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने डीसी कार्यालय का गेट जबरन खोल दिया और परिसर में प्रवेश कर गईं। आंगनवाड़ी वर्कर्स बड़ी संख्या में धूप में बैठी थीं और अधिकारियों से मिलने का इंतजार कर रही थीं। काफी देर तक कोई अधिकारी न आने पर उन्होंने पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद डीसी कार्यालय का मुख्य गेट जबरदस्ती खोल दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आंगनवाड़ी वर्कर्स का आरोप है कि पंजाब सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन उनके साथ ‘धक्का’ (अन्याय) किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और पार्टी के पंजाब अध्यक्ष के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ज्यादा काम करवाने का लगाया आरोप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनसे गैर-कानूनी और जरूरत से ज्यादा काम करवाया जा रहा है। सरकार ने सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब उनसे जनगणना, एसआईआर (SIR) और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं में अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यह एक सांकेतिक विरोध:ऊषा रानी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की हर रैली में उन्हें जबरदस्ती ले जाकर बैठाया जाता है। ऑल इंडिया आंगनवाड़ी यूनियन की अध्यक्ष ऊषा रानी ने कहा कि यह एक सांकेतिक विरोध था। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि महिलाएं इस तरह का जुल्म और शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *