अबोहर नगर निगम में AAP के सबलानियां बने मेयर: ‌BJP को बहुमत हासिल, पार्षदों ने डीसी की गाड़ी घेरी; लाठीचार्ज में 2 भाजपा काउंसलर घायल – Abohar News

अबोहर नगर निगम में AAP के सबलानियां बने मेयर:  ‌BJP को बहुमत हासिल, पार्षदों ने डीसी की गाड़ी घेरी; लाठीचार्ज में 2 भाजपा काउंसलर घायल – Abohar News




अबोहर नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद गणेश सबलानियां को मेयर घोषित किए जाने के बाद भाजपा पार्षदों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। आज हुए इस घटनाक्रम के दौरान भाजपा पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों की गाड़ियों का घेराव किया। निगम में बीजेपी के 28 पार्षद हैं। टाउन हॉल में मेयर चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा पार्षदों में रोष फैल गया। उन्होंने नगर निगम परिसर में अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें भाजपा के 2 पार्षद घायल हो गए। विधायक संदीप जाखड़ डीसी की गाड़ी के आगे बैठ गए, जिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास होने का आरोप लगा। सभी भाजपा पार्षदों ने सरकार पर ‘धक्केशाही’ का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। नगर निगम में तनावपूर्ण माहौल वहीं आप का कहना है कि उन्होंने बैठक में बहुमत हासिल कर गणेश सबलानियां को मेयर बनाया है। वहीं, भाजपा ने इसे ‘धक्केशाही’ करार दिया है। फिलहाल नगर निगम में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ भी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक सभी अधिकारी और पार्षद नगर निगम में ही मौजूद थे, जिन्हें भाजपा समर्थक बाहर नहीं निकलने दे रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *