बदलियों को लेकर आरटीओ कार्यालय में चर्चाओं का दौर तेज – Jalandhar News

बदलियों को लेकर आरटीओ कार्यालय में चर्चाओं का दौर तेज – Jalandhar News



जालंधर | पंजाब सरकार की तरफ से कर्मचारियों की बदली प्रक्रिया को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। पहले 15 जून के आसपास तबादलों की चर्चा थी, वहीं अब मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह प्रक्रिया 30 जून के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। मुलाजिमों की पदोन्नति को लेकर भी सरकार की तरफ से संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। वहीं आरटीओ कार्यालय में संभावित बदलियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कर्मचारियों के बीच चर्चा जोरों पर है, जिसमें एक महिला कर्मचारी अपने गृह नगर लुधियाना में बदली करवाने की कोशिश में हैं। वहीं दूसरी ओर नवांशहर से क्लर्क जालंधर में तैनाती पाने के लिए प्रयासरत बताया जा रहा है। कार्यालय के चर्चा है कि उक्त क्लर्क करीब दो वर्ष पहले भी जालंधर में अपनी सेवाएं दे चुका है और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उसकी अच्छी जान-पहचान रही है। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी है कि वह अधिकारियों की “गुड बुक” में शामिल माना जाता है, जिसके चलते उसकी संभावित वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *