मोगा में गुरुद्वारा साहिब में शीशा तोड़ घुसा आरोपी गिरफ्तार: गोलक से नगदी चोरी, धार्मिक मर्यादा भंग करने के आरोप भी लगे – Moga News

मोगा में गुरुद्वारा साहिब में शीशा तोड़ घुसा आरोपी गिरफ्तार:  गोलक से नगदी चोरी, धार्मिक मर्यादा भंग करने के आरोप भी लगे – Moga News




मोगा पुलिस ने धर्मकोट के कच्चा चुग्घा रोड स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में चोरी और धार्मिक मर्यादा भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गुरुद्वारा साहिब का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश करने और चोरी करने का आरोप है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह निवासी धर्मकोट की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, हरपिंदर सिंह उर्फ काली निवासी जलालाबाद पूर्वी ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर गोलक का ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी चुरा ली। आरोपी पर गुरुद्वारा साहिब में रखे गुरु साहिब के शस्त्रों और रुमालों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। उसने सुख आसन वाले कमरे की दीवार पर लगा पंखा भी उतार लिया। इस घटना से संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरपिंदर सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पंखा भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रमुख ने बताया कि मामले की आगे की जांच सहायक थानेदार जसवंत राय कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने यह वारदात अकेले अंजाम दी या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *