प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण शुरू – Jalandhar News
जालंधर | पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने हेतु वर्क रेडिनेस एप्टीट्यूड प्रेडिक्टर टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला स्तर पर इस पहल का उद्देश्य ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगारोन्मुख क्षमताएं विकसित करना बताया गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने बताया कि पी.एस.डी.एम. और राईना शिक्षा फाउंडेशन के बीच हुए समझौते के अंतर्गत 21 घंटे का मुफ्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 12 सॉफ्ट स्किल्स और 14 हार्ड स्किल्स शामिल हैं।
Source link

