चंडीगढ़ में पानी का संकट: 30 दिन से लो-प्रेशर, ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंच रहा पानी; दूसरी और तीसरी मंजिलों पर पानी की सप्लाई ठप – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पानी का संकट:  30 दिन से लो-प्रेशर, ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंच रहा पानी; दूसरी और तीसरी मंजिलों पर पानी की सप्लाई ठप – Chandigarh News




शहर के सेक्टर-30बी में पिछले करीब एक महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। तीन मंजिला मकानों वाली इस कॉलोनी में पानी का दबाव लगातार कम बना हुआ है, जिसके कारण दूसरी और तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 30 दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम सबसे ज्यादा रहती है समस्या निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय पानी का दबाव सबसे अधिक कम हो जाता है। इसी दौरान घरेलू कामकाज का सबसे ज्यादा दबाव रहता है, लेकिन कम प्रेशर के कारण छतों पर रखी पानी की टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं। कई परिवारों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। टैंकर आने का इंतजार करना अब रोजमर्रा की मजबूरी बन गया है। टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। लो-प्रेशर के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को अपना काम छोड़कर बार-बार टैंकरों से पानी भरना पड़ता है। वहीं, निवासी जसप्रीत सिंह का कहना है कि पानी की समस्या ने पूरी दिनचर्या प्रभावित कर दी है। टैंकरों पर बढ़ती निर्भरता के कारण कई जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद ने अधिकारियों को दी जानकारी स्थानीय पार्षद तरुणा मेहता ने बताया कि सेक्टर-30बी में पानी के कम दबाव की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द समस्या के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान निकालें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *