जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फैक्ट्री में लगी आग: फायर टीमें आग बुझाने में जुटीं, 2 घंटे से डाला जा रहा पानी; शार्ट सर्किट की आशंका – Jalandhar News
जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई, जिसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।
आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के काम में जुट गई हैं।
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पिछले 2 घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सर्जिकल का सामान बनाए जाने की चर्चा
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मालिकों को भी दे दी गई। इस मामले में मालिकों ने अभी तक बयान नहीं दिया है। फैक्ट्री के अंदर सर्जिकल का सामान बनाए जाने की चर्चा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी नुकसान का कोई आकलन नहीं हुआ है। आग से अभी किसी जानी नुकसान की भी सूचना नहीं है।
Source link

