सरकारी अस्पताल में लड़की से डॉक्टर ने रेप किया: कुरुक्षेत्र में पेट दर्द के बाद एडमिट हुई, ब्लीडिंग होने पर खुलासा; स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी टर्मिनेट किया – Kurukshetra News
कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक (LNJP) अस्पताल में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर पर लगा है। लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। ब्लीडिंग होने के बाद लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। यहां लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को रेप के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। केयूके थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 10 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी डॉक्टर प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) के पद से रिटायर्ड है। वह कई सालों से LNJP अस्पताल में बतौर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर तैनात था। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। पिता के साथ अस्पताल में आई थी लड़की अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. उपेंद्र ने बताया कि 15 साल की लड़की 29 मई की सुबह अपने पिता के साथ गांव से अस्पताल आई थी। यहां डॉक्टर ने पिता को मेल वार्ड में भर्ती किया। लड़की ने डॉक्टर से पेट दर्द और बाथरूम में जलन की शिकायत की, जिसके बाद ओपीडी नंबर 426 में तैनात डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। आरोप है कि दोपहर को डॉक्टर उसे अपनी ओपीडी में ले गया। ब्लीडिंग के बाद वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट डॉ. उपेंद्र ने आगे बताया कि 29 मई की रात करीब 8:30 बजे लड़की को ज्यादा ब्लीडिंग की शिकायत होने पर फीमेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। तब लड़की ने खुलासा किया कि OPD में उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया। उन्होंने लड़की से मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट की बात लिखी है। पहले भी महिला से रेप के आरोप लगे डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली पर पहले भी एक महिला के साथ गलत काम करने के आरोप लगे थे। परिवार ने डॉक्टर पर OPD के दौरान बीमारी की जांच के दौरान रेप करने के आरोप लगाए थे। उस मामले में डॉक्टर को जेल भी जाना पड़ा था।
Source link

