अमृतसर के बाजार में आग, दुकानदार जिंदा जला: 20 से 25 दुकानें चपेट में आईं, मोबाइल टावर में भी भड़की; सामान जलता देख रोए लोग – Amritsar News

अमृतसर के बाजार में आग, दुकानदार जिंदा जला:  20 से 25 दुकानें चपेट में आईं, मोबाइल टावर में भी भड़की; सामान जलता देख रोए लोग – Amritsar News




अमृतसर में बांसों वाले बाजार में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। बाजार में बांस, सीढ़ियां समेत अन्य सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटें कई फुट ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक दुकानदार जिंदा जल गया। उसकी बाजार में बांस की दुकान थी। वह दिव्यांग था, जिसके कारण समय रहते वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाया और आग की चपेट में आ गया। 20 से 25 दुकानें आग में जलकर खाक हो गई। वहीं एक दुकान के ऊपर लगे मोबाइल टावर में भी आग लग गई। अब टावर के गिरने का खतरा है। सामान जलता देख एक दुकानदार रो पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदारों ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आधा घंटा लेट आईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शाम करीब 6 बजे लगी। वहीं, विधायक अजय गुप्ता ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वह 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। रास्ते में ही उन्होंने फायर ब्रिगेड अधिकारियों, पीएसपीसीएल अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर सभी इंतजाम करवाए। फायर ब्रिगेड की टीमें रात 9 बजे तक आग बुझाने में जुटी रहीं। सभी दुकानों में आग लगी
दुकानदार अनूप कुमार ने बताया कि राम बागा कोट आत्मा सिंह में सारी दुकानों में ही आग लग गई। बैक साइड में सारी बांस की दुकानें है और करोड़ों का नुकसान हो गया है। दुकानदार ने रोते हुए कहा कि उसके छोटे बच्चे हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि वो कैसे मैनेज करेंगे। सारा सामान जलकर खाक हो गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेट पहुंचीं। 40 सालों में पहली बार ऐसा हादसा देखा
मौके पर पहुंचे राजीव कुमार राजू ने बताया कि वह रामबाग चौक में बर्फ के कारोबार से जुड़े हुए हैं और पिछले 40 वर्षों से इस इलाके में काम कर रहे हैं। इतने सालों में उन्होंने कभी भी इस तरह का भयावह हादसा नहीं देखा। मार्केट में सूखा सामान ज्यादा पड़ा था
उन्होंने बताया कि बांसों वाली मार्केट में सूखा सामान ज्यादा पड़ा होने के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई। आग किसी शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण के चलते लगी हो सकती है, लेकिन असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। इलाका निवासियों का कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया था। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देरी से मौके पर पहुंचीं। एक-एक करके गाड़ियां पहुंच रही थीं, जिस कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। लोग बोले- फायर ब्रिगेड की टीमें देरी से पहुंचीं
लोगों ने बताया कि जब उन्होंने कमिश्नर को फोन किया तो उन्होंने कहा कि बकरीद की छुट्टी होने के कारण कुछ परेशानी आई है। लेकिन इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा। अगर समय रहते फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां पहुंच जातीं तो नुकसान कम हो सकता था। बाजार में आग के PHOTOS… बाजार में लगी आग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *