सिविल अस्पताल में पांव पर पलस्तर लगवाने आए व्यक्ति का बाइक चोरी – Fazilka News

सिविल अस्पताल में पांव पर पलस्तर लगवाने आए व्यक्ति का बाइक चोरी – Fazilka News




सिविल अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, महिंदर कुमार वासी छोटी ओडिया शनिवार को सिविल अस्पताल में अपने इलाज के सिलसिले में पहुंचा था, लेकिन अस्पताल के अंदर वह अपना इलाज तो क्या करवा पाता, उसे और बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। महिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ अपने मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स नंबर आरजे-13-5908 पर अपने पांव पर पलस्तर लगवाने के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का आए थे। जब 1.30 घंटे बाद वह बाहर आए तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति के साथ आए युवक ने बताया कि वह सुबह 11 बजे के आसपास इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपना मोटरसाइकिल अस्पताल के परिसर में खड़ा किया था। जब वे इलाज कराकर वापस बाहर आए तो देखा कि वहां मोटरसाइकिल खड़ी नहीं थी। पीडित का कहना है कि वे इस अस्पताल में अपना इलाज करवाने आए थे, लेकिन इलाज के बजाय उन्हें अपने मोटरसाइकिल के चोरी होने का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, चोरी हुआ मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स मॉडल का है, जिसका नंबर आरजे-13-5908 है तथा जिसे उन्होंने साल 2014 में खरीदा था। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति और उसके परिजन काफी परेशान हैं और अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *