फिरोजपुर स्पेशल ब्रांच ने कई मामलों का भगोड़ा किया काबू – Firozpur News

फिरोजपुर स्पेशल ब्रांच ने कई मामलों का भगोड़ा किया काबू – Firozpur News




भास्कर न्यूज | फिरोजपुर पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेशभर में भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिरोजपुर स्पेशल ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से पुलिस और अदालतों की आंखों में धूल झोंक रहे एक घोषित भगोड़े को स्पेशल ब्रांच की टीम ने मल्लांवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नछत्तर उर्फ सत्ता पुत्र बलवीर सिंह, निवासी बस्ती जोगिंदर सिंह वाली, थाना मल्लांवाला, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में अदालतों में लगातार पेश नहीं हो रहा था। बार-बार गैरहाजिर रहने के चलते संबंधित अदालतों ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर स्पेशल ब्रांच ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और बिना किसी हंगामे के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई दलजीत सिंह, एएसआई शाम सिंह और एएसआई गुरजीत सिंह की अहम भूमिका रही। एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा भगौड़ा अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *