मकान और 5 लाख के विवाद में मां और बेटे ने लगाया मारपीट का आरोप – Fazilka News

मकान और 5 लाख के विवाद में मां और बेटे ने लगाया मारपीट का आरोप – Fazilka News




भास्कर न्यूज | फाजिल्का सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के सामने स्थित कश्यप कॉलोनी की गली नंबर-1 में मकान और पांच लाख रुपए के कथित लेन-देन को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद गहरा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकेश ने आरोप लगाया कि मकान और पांच लाख रुपए के बकाया भुगतान को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ था, लेकिन अब उनकी मां सोमा रानी और अन्य परिजन तय रकम देने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह रंग-रोगन का काम करते हैं। घटना के समय वह काम के सिलसिले में बाजार गए हुए थे। इसी दौरान उनकी मां और अन्य परिजनों ने उनकी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की तथा घर का सामान बाहर फेंककर उन्हें मकान से निकाल दिया। मुकेश ने कहा कि अब उनका परिवार बेघर हो गया है। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं, सोमा रानी ने बेटे के सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि सुबह के समय मुकेश ने ही बिना किसी कारण उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद बच्चों को भी पीटा गया। सोमा रानी के अनुसार उन्हें लंबे समय से परेशान किया जा रहा है और पूरे विवाद की वजह मकान का हिस्सा है। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फाजिल्का पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *