मलसियां में कबड्डी ट्रेनिंग कैंप के 12वें सीजन का शानदार आगाज – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | शाहकोट/मलसियां खेल स्टेडियम मलसियां में कबड्डी कोच परमजीत सिंह पम्मा निमाजीपुर की अगुवाई में शुरू हुए कबड्डी ट्रेनिंग कैंप के 12वें सीजन का शानदार उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरी, रमन मलियां, भिंदा खैहरा और लंबड़ मलियां विशेष रूप से पहुंचे तथा कैंप का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कबड्डी कोच परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि इस कैंप में करीब 100 नए और अनुभवी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कबड्डी खेल से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी लक्की नसराला, फरियाद भगवानपुर, लंबड़ मलसियां, अमृत माधोपुर, लंबड़ कोहाला, गदर कोहाला, सुक्खा गांधीरा, करण सांई मलसियां, गिंदा मलसियां, धनी जलालपुर, भरत हरियाणा, पंडित तलवंडी संघेड़ा, भिंदा कोहाड़, कोच लंबड़ तलवंडी माधो, सोनू जाफरवाल और मंगा बराड़ सहित कई अन्य खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Source link

