बटाला में रात में घर पर 7 राउंड फायरिंग: किसी प्रकार की ​धमकी और फिरौती की कॉल नहीं; आपसी रंजिश में वारदात होने का शक – Batala News

बटाला में रात में घर पर 7 राउंड फायरिंग:  किसी प्रकार की ​धमकी और फिरौती की कॉल नहीं; आपसी रंजिश में वारदात होने का शक – Batala News




गुरदासपुर के बटाला के नजदीकी गांव बाल में देर रात उस समय भारी दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने घर के मुख्य गेट पर सात राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और परिवार सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सोने की तैयारी कर रहा था परिवार, अचानक गूंजी गोलियों की आवाज पीड़ित घर के मालिक कवलजीत सिंह ने बताया कि देर रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी घर के बाहर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। हमलावरों ने कुल सात राउंड फायरिंग की। जब तक हम संभले और बाहर आए, तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। नहीं आई कोई फिरौती की कॉल, आपसी रंजिश या साजिश का शक कवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें हाल-फिलहाल में किसी भी तरह की फिरौती या धमकी भरा कोई फोन नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि उन्हें शक है कि बटाला का रहने वाला एक शातिर जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनका गलत नाम इस्तेमाल कर रहा है और इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। मौके से बरामद हुए खाली खोल; टीमें गठित घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस स्टेशन की टीम चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंच गई। सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज (एसएचओ) बिक्रम सिंह ने बताया कि वारदात वाली जगह का बारीकी से मुआयना किया गया है। घर के मुख्य गेट पर गोलियों के गहरे निशान मिले हैं और पुलिस ने मौके से खाली खोल भी बरामद कर लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि कवलजीत सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।शुरुआती जांच में फिरौती जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब गांव और आसपास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों के रूट और उनकी पहचान का सुराग लगाया जा सके। पुलिस की अलग-अलग विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *